रुद्रपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: मिजोरम की दो नाबालिगों सहित पांच युवतियों का रेस्क्यू, 6 गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मिजोरम पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ मिलकर कई स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान दो नाबालिगों सहित पांच युवतियों का रेस्क्यू किया गया, जिन्हें नौकरी का लालच देकर मिजोरम से यहां लाया गया था। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जांच में सामने आया है कि इन युवतियों को डरा-धमकाकर ग्राहकों के साथ अनैतिक कार्य करने के लिए मजबूर किया जाता था। अचानक हुई इस छापेमारी से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया और कई मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 150 बसों के चालान और 4 वाहन सीज

पुलिस ने इस मामले में दो महिला संचालिकाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में लालनुनसियामी उर्फ किकी (मिजोरम), उसका पति शेहरियार (बरेली), एच लालछनहिमा (मिजोरम), दीपक सिंह (रुद्रपुर), संजय श्रीवास्तव (पीलीभीत) और लालरमजावी उर्फ निकी (मिजोरम) शामिल हैं। मौके से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, एक स्कैनर, रिसेप्शन रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जिले में संचालित अन्य संदिग्ध स्पा सेंटरों की भी निरंतर जांच की जा रही है ताकि मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पिंजरे में कैद हुआ दूसरा 'संभावित' हमलावर गुलदार; DNA रिपोर्ट तय करेगी किसे मिलेगी उम्रकैद
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मियां तेज: संजीव शर्मा मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त; 1060 व्यापारी चुनेंगे नई कार्यकारिणी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें