Quantum Energy अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दे रही जबरदस्त छूट, सिर्फ इतने करने होंगे खर्च

खबर शेयर करें -

स्कूटर खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Quantum Energy अपने चुनिंदा इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडलों पर आकर्षक ऑफर लेकर आई है।

बता दें कंपनी अपने Plasma X और XR E-Scooters पर 10,000 रुपये तक की छूट दे रही है। हालांकि ये ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक ही वैध है, इसलिए जल्दी से इस मौका का फायदा उठा लें।

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। ईंधन की लागत कम करने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण लोग ईवी खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इसी क्रम में बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर के कई मॉडल आ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

क्वांटम एनर्जी भी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इस कड़ी में क्वांटम एनर्जी ने प्लाज्मा एक्स और एक्सआर ई स्कूटर मॉडल पर 10 प्रतिशत की कीमत में कटौती की घोषणा की है।

लिहाजा Plasma X इलेक्ट्रिक स्कूटर को अब 1,19,525 रुपये की जगह सिर्फ 1,09,000 रुपये में खऱीद सकते हैं। इसके अलावा Plasma XR को आप 99,757 रुपये की जगह सिर्फ 89,000 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि ये सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

Plasma X Electric Scooter : जहां तक ​​प्लाज्मा एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात है, तो यह पावरफुल 1500W मोटर से लैस है। इसमें 60V 50Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक का उपयोग किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 110 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

इसकी टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटे की है। प्लाज़्मा एक्स केवल 7.5 सेकंड में शून्य से 40 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ने में सक्षम है। इसमें बिना चाबी के स्टार्ट और रिवर्स गियर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा दो ड्राइव मोड (इको और स्पोर्ट्स) मिलते हैं।

Plasma XR Electric Scooter : प्लाज्मा XR इलेक्ट्रिक स्कूटर 1500W मोटर से लैस है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 100 किमी की रेंज प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि ये स्कूटर अर्बन राइड के उपयुक्त है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

अगर आप इस ऑफर का लाभ लेने से पहले टेस्ट राइड चाहते हैं तो Quantum Energy वेबसाइट के माध्यम से या किसी भी शोरूम पर जाकर इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए टेस्ट राइड बुक कर सकते हैं।

बता दें कि Quantum Energy ने हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम में अपना शोरूम खोला है। इसके साथ ही कंपनी ने देश में अपने बिक्री नेटवर्क में शोरूमों की संख्या बढ़ाकर 62 कर ली है।