
राजू अनेजा,काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामाजिक सद्भावना इकाई को जिले में नई मजबूती मिली है। संघ के सक्रिय, अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ता राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ – सामाजिक सद्भावना जिला सह प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से संघ परिवार में उत्साह और हर्ष का माहौल है।
राधेश्याम यादव को यह दायित्व मिलने पर संघ के स्वयंसेवकों, पदाधिकारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, सरल स्वभाव और संगठनात्मक दक्षता से जिले में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और सद्भाव को नई दिशा मिलेगी।
संघ से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना है कि सामाजिक सद्भावना जिला सह प्रमुख का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद, समन्वय और सौहार्द को मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण के कार्यों को गति दी जाती है।
नवनियुक्त जिला सह प्रमुख राधेश्याम यादव ने संघ नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।
इस नियुक्ति को जिले में संघ के सामाजिक सरोकारों को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
ताजा खबर
- कैंची धाम के पास बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरते पत्थरों से बचने के प्रयास में शिप्रा नदी में गिरी कार, महिला चालक का सुरक्षित रेस्क्यू
- लालकुआं में पसरा मातम: गोरापड़ाव हादसे में घायल दूसरे युवक अयान ने भी तोड़ा दम, एक ही मोहल्ले के दो चिराग बुझे
- उत्तराखंड का ‘ग्रीन फेस्टिवल’ हरेला 16 जुलाई को: प्रकृति, आस्था और खुशहाली के अनूठे पर्व की तैयारियां शुरू
- सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम हुआ सुहाना: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कमरों के दाम आधे होने से उमड़े पर्यटक
- हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष हिरासत में: दुष्कर्म का है आरोप, पुलिस कार्रवाई के दौरान पीया संदिग्ध पदार्थ, हायर सेंटर रेफर
- अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 3 लोग बीमार, दादी की हालत गंभीर
- उत्तराखंड में सुशासन की नई मिसाल: 60 वर्ष की आयु होते ही पात्रों को स्वतः मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश
- सी.एस.एन.पी.जी. कॉलेज में होगा पौध भंडारा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगा बढ़ावा
- डंपर की चपेट में आने से 22 वर्षीय अभिषेक की दर्दनाक मौत, बहनों के सिर से उठा भाई का साया
- ट्रांसपोर्ट परिसर में खड़े ट्रक के केबिन में मिली ड्राइवर की लाश, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

