रामनगर: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव नहर में मिला, परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें -

रामनगर: रामनगर के हाथीडंगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पिछले तीन दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव सिंचाई नहर में मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।


 

11 सितंबर की शाम से लापता थे आजम अल्वी

 

यह भी पढ़ें 👉  नाना के घर आए 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत; खेलते समय गदेरे के तेज बहाव में बहा, दूसरे दिन मिला शव

जानकारी के अनुसार, रामनगर के मोतीपुर नेगी पीरुमदारा गाँव निवासी आजम अल्वी 11 सितंबर की शाम को घर से एक दुकान पर सामान लेने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने हाथीडंगर के पास सिंचाई नहर में एक शव देखा, जिसकी पहचान बाद में आजम अल्वी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर DM का बड़ा एक्शन; परीक्षा शुल्क अधिकतम ₹600 और TC सिर्फ ₹1 तय, उल्लंघन पर ₹5 लाख तक जुर्माना

 

मौत का कारण स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 

मृतक के साले असलम शाह ने बताया कि उनके जीजा का शव नहर में पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुँचे। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। परिजनों के अनुसार, आजम अल्वी बेहद ही ईमानदार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: फोरलेन और जमरानी परियोजना से बरेली रोड के किसान परेशान; सिंचाई व्यवस्था बहाल करने को कमिश्नर व DM को सौंपा ज्ञापन
Ad