रोजेदार ने कहा- भैया उधर खड़े हो जाओ, गुस्साए लड़कों ने दी मौत की सजा, CCTV बना गवाह

खबर शेयर करें -

मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र मे एक फल विक्रेता को पास के ठेले पर खड़े 2 युवकों को जरा हटकर खड़े होने को कहना भारी पड़ गया. गुस्साए दोनों युवकों ने फल विक्रेता समीर को पहले तो खूब खरी खोटी सुनाई और जब मन नहीं भरा तो, उसके साथ हाथापाई की.

इसके बाद उन्होंने उसके चहरे और सीने पर जमकर घुसे मारे. दरअसल, एक ने हाथ पकडा था, तो दूसरा जमकर मार रहा था. इसी बीच उनका एक और साथी वहां आ गया. उसने भी जमकर निचे गिरे युवक पर लाते घुसे बरसाना शुरू कर दिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें समीर की बुरी तरह पिटाई होती नजर आ रही है.

गुस्साए युवकों ने फल विक्रेता को जमकर पीटा
दरअसल, मामला मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र का है. जहां एक रोजेदार समीर नाम के फल विक्रेता ठेला लगाता हैं. वहीं, उसके पास में कपड़ो का एक विक्रेता भी ठेला लगाता है. कपड़ों के ठेले पर 2 युवक कपडा लेने आए, लेकिन भीड़ होने से युवक फल विक्रेता समीर के ठेले के सामने खड़े हो गए. तब समीर ने जरा हटकर खड़े होने को कहा, तो युवक भड़क गए. दोनों समीर से तीखी नोकझोंक करने लगे. देखते ही देखते नोकझोंक इस हद तक बढ़ गई की दोनों युवकों ने उसको खिंचकर लाते घुसो की बारिश कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘डिजिटल ठगी’ का खतरनाक नेटवर्क बेनकाब! 21 दिन में 45,453 कॉल, विदेशी गेटवे बाईपास कर चल रहा था खेल

इस दौरान उसमें से एक युवक ने समीर के हाथ पीछे से पकड़ लिए. इसी बीच उनका एक और साथी आया. उसने भी लात घुसे मारना शुरू कर दिया. मारपीट के दौरान समीर बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने समीर के परिवार को सूचना दी. घर पास होने के चलते तुरंत मौके पर पहुंच और समीर को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने फल विक्रेता समीर को मृत घोषित कर दिया,

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘डिजिटल ठगी’ का खतरनाक नेटवर्क बेनकाब! 21 दिन में 45,453 कॉल, विदेशी गेटवे बाईपास कर चल रहा था खेल

मामले में एसपी सिटी मुरादाबाद ने दी जानकारी
इस मामले में एसपी सिटी मुरादाबाद अखिलेश भदौरिया ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामला नागफनी क्षेत्र का है. जहां एक समीर नाम का लड़का फल का ठेला लगाता था. उससे 2 अन्य लड़कों की कहासूनी हुई, दोनों लड़के पास में ही कपड़ा खरीद रहे थे. इसलिए समीर ने उनको वहां से हटने के लिए बोला. इस बात का उन्होंने विरोध किया. इस दौरान कहासुनी और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान समीर गिर गया गिरने से उसे ऐसी चोट लगी कि हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘डिजिटल ठगी’ का खतरनाक नेटवर्क बेनकाब! 21 दिन में 45,453 कॉल, विदेशी गेटवे बाईपास कर चल रहा था खेल

इस संबंध मे मृतक समीर के पिता ने 2 लोगों को नामजद करते हुए अभियोग पंजीकृत कराया है. वहीं, नामजद दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शेष कार्यवाही की जा रही है. इसमें 304 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. ये गैरइरादतन हत्या का मामला है. इसमें बाकी एविडेन्स, मेडिकल और गवाहों के बयान के आधार पर विवेचना को जल्द ही निस्तारित किया जाएगा.