जंगल में मिला महिला का सड़ा-गला शव; शरीर पर बने टैटू से शिनाख्त में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंडी देवी मंदिर रोपवे के समीप जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वन कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत करीब तीन से चार दिन पहले हुई है। पुलिस इसे संदिग्ध मामला मानकर हत्या की संभावना की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; 'ऑपरेशन जलनिकासी' को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग

टैटू बन सकते हैं पहचान का आधार

पुलिस को तलाशी के दौरान महिला के शरीर पर कुछ विशिष्ट पहचान चिह्न मिले हैं। मृतका के दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में एक नाम और गमलेनुमा फूल का टैटू बना है। बाएं हाथ की कलाई पर दिल के आकार का टैटू है जिसके अंदर अंग्रेजी में ‘केआर’ (KR) लिखा है, साथ ही बाएं हाथ की हथेली पर ‘ऊं’ का टैटू भी गुदा हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि इन टैटू की मदद से महिला की शिनाख्त जल्द हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: दरों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, मनमाने बिल पर उपभोक्ता आयोग सख्त

पुलिस की कार्रवाई और जांच

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के जिलों और थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, साथ ही चंडीघाट और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवती का नहाते हुए वीडियो बनाते टेलर रंगेहाथ गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Ad