रुद्रपुर : मृतक के पिता ने बहू पर प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या करने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर, थाना दिनेशपुर इलाके में विश्वजीत मौत प्रकरण में युवक की हत्या कर लटकाने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने बहू पर प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मामले की जांच करने की गुहार लगाई है।

शनिवार को मानपुर ओझा स्वर्ग फार्म बिलासपुर यूपी निवासी दुलू घरामी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके बेटे विश्वजीत की शादी दिनेशपुर की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद बहू जबरन व दबाव बनाकर बेटे को अपने साथ दिनेशपुर ले गई और वहीं पर रहने लगी। पता चला कि बहू का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसके बेटे के साथ मारपीट कर डराया धमकाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' आज, लालकुआं में जुटेंगे दिग्गज, इन 10 बड़े मुद्दों पर हुंकार

बहू को समझाने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी व हाथापाई की गई। बताया कि चार अप्रैल रात्रि 12 बजे के बाद पता चला कि उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली और जब दिनेशपुर गए तो शव पोस्टमार्टम के लिए जा चुका था। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर शव को लटका दिया और आत्महत्या दर्शा दी, जबकि उसने दिनेशपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने एसएसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, वीडीओ पर भी गिरेगी गाज