रुद्रपुर : पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज, फर्जी तरीके से आधार कोर्ड और वोटर आईडी भी बनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। महिला, जिसका नाम बिलकिस है और वह बांग्लादेश के ढाका की रहने वाली है, पर आरोप है कि वह 21 साल पहले अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और यूपी के रामपुर में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर रिहा हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज रात 1 घंटे 'ब्लैक आउट': अर्थ आवर की 20वीं वर्षगांठ पर धामी सरकार की अपील; रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें

जमानत पर बाहर आने के बाद, बिलकिस ने रुद्रपुर के पहाड़गंज निवासी अनवर अली से शादी कर ली। आरोप है कि अनवर अली ने धोखाधड़ी करके बिलकिस का आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाया, जिससे वह एक भारतीय नागरिक के रूप में पहचान बना सके।

यह मामला तब सामने आया जब रमपुरा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी महिला भारतीय नागरिक बनकर रह रही है। जांच में पाया गया कि बिलकिस को 2004 में रामपुर में गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच में फर्जी तरीके से आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाने का मामला सामने आया।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाल हरेंद्र चौधरी की पैनी नजरों से नहीं बच सका ऑटो लिफ्टर गैंग, 6 बाइक संग 2 शातिर दबोचे

फिलहाल, चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार की तहरीर पर कोतवाली में अनवर अली और बांग्लादेशी महिला बिलकिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: सेंचूरी पेपर मिल का बड़ा कदम; कल आयोजित होगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और जांचें होंगी मुफ्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad