पूरे ₹6000 सस्ता मिल रहा Samsung का बेस्ट-सेलिंग 5G फोन, अभी खरीदें 12,999 रुपये में

खबर शेयर करें -

बजट सेगमेंट में सैमसंग का महंगा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर मिल रहा ये ऑफर आपका दिन बना देगा। फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बचत डेज सेल में यह फोन 6000 रुपये की छूट पर मिल रहा है।

हम यहां सैमसंग गैलेक्सी F34 के बारे में बात कर रहे हैं। इस फोन में FHD+ डिस्प्ले और 6000 एमएएच की बैटरी है।

Samsung Galaxy F34 पर बम्पर छूट

सैमसंग गैलेक्सी F34 के 6GB+128GB वैरिएंट को 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब फ्लिपकार्ट पर ये फोन 6000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं इस फोन को सैमसंग एक्सिस बैंक कार्ड के साथ खरीदते हैं तो आपको 5% की छूट और मिल जाएगी। साथ ही पुराने फोन को एक्सचेंज कर आपको 8,500 रुपये तक की छूट मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

Samsung Galaxy F34 के फीचर्स

इस सैमसंग फोन में 6.46-इंच सुपर AMOLED FHD+ डिस्प्ले है, जिसका पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन 1080×2340 है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी F34 5G में ऑक्टा-कोर Exynos 1280 चिपसेट से लैस है, जो 8GB रैम के साथ आता है। डिवाइस 128GB स्टोरेज साथ आता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में 39°C के साथ 'लू' का अलर्ट; 28 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि दे सकती है राहत

सैमसंग गैलेक्सी F34 5G एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। सैमसंग गैलेक्सी F34 5G के लिए 4 साल का OS अपडेट और 5 साल का सुरक्षा अपडेट दे सकते हैं। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट शूटर है। डिवाइस को पावर देने के लिए फोन में 6000 एमएएच की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

डिस्क्लेमर: यह स्टोरी हमने ई-कॉमर्स वेबसाइट पर दिए एक्सचेंज ऑफर, डिस्काउंट के आधार पर बनाई है। एक्सचेंज ऑफर, गैजेट की कंडीशन पर निर्भर करते हैं। ऐसे में कोई भी गैजेट लेने से पहले उसके प्राइस जरूर चेक कर लें।