आर आर इंटर कॉलेज में रोपे गए पौधे: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने किया भव्य पौधरोपण

खबर शेयर करें -

हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के बैनर तले ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आर आर इंटर कॉलेज परिसर में एक भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर में कई छायादार और फलदार पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव और कॉलेज की प्रधानाचार्य कीर्ति सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। समिति की ओर से पूरे कॉलेज परिसर में सघन पौधरोपण किया गया और रोपे गए पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आर आर इंटर कॉलेज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने किया भव्य पौधरोपण

इस पुनीत कार्य में प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट कुमुदनी देवी, निरमा देवी, महिला जिला अध्यक्ष सरोज सिंघल, महामंत्री ज्योति बघेल, दिवाकर मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, रेशमा गुप्ता, नीतू गुप्ता, नीलम गुप्ता, विनीत पाण्डेय, पूर्णिमा सिंह, अनीता अवस्थी, शशि वर्मा, शशि श्रीवास्तव, आरती द्विवेदी, सुमन सिंह, उमा मिश्रा, रानी अग्निहोत्री, अनीता मिश्रा, वीना त्रिपाठी, शोभना सिंह, आशा बाजपेई, शैलेन्द्री पाल तथा वन दरोगा हरिनाम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आर आर इंटर कॉलेज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने किया भव्य पौधरोपण
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  आर आर इंटर कॉलेज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने किया भव्य पौधरोपण

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें