उत्तराखंड में दूसरा चिंतन शिविर: विकास के रोडमैप पर होगा मंथन

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड सरकार राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए भविष्य की रणनीति और रोडमैप तैयार करने के लिए दूसरी बार एक बड़े चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रही है। नैनीताल स्थित उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में 11 से 13 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर में राज्य के तमाम बड़े ब्यूरोक्रेट्स और विशेषज्ञ शामिल होंगे।


 

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश यात्रा के इंतजाम ध्वस्त: क्षमता से अधिक यात्रियों के पहुंचने से चरमराई आवास व्यवस्था; कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर श्रद्धालु

मुख्य विषय और प्रतिभागी

 

इस बार चिंतन शिविर का मुख्य विषय “Socio-economic progress and future goals” (सामाजिक-आर्थिक प्रगति और भविष्य के लक्ष्य) होगा। इसमें शासन के सभी आईएएस अधिकारी, जिलाधिकारियों के साथ-साथ नीति आयोग के विशेषज्ञ और उद्योग जगत के लोग भी हिस्सा लेंगे। शिविर में शहरों के विकास, ग्रामीण उद्यमिता, पलायन रोकने, पर्यटन, युवाओं के कौशल विकास और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पेश की सादगी की मिसाल: बिना लाव-लश्कर हेलमेट पहन खुद स्कूटी चलाकर पहुंचे जनता के बीच; ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

तीन चरणों में बनेगी रणनीति

 

शिविर में तीन तरह की रणनीतियाँ तैयार की जाएंगी:

  • अल्पकालिक योजना: अगले 6 महीने की रणनीति।
  • मध्यकालीन योजना: 6 महीने से 2 साल तक की कार्ययोजना।
  • दीर्घकालिक योजना: 2 से 5 साल के रोडमैप।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में सभी अधिकारी और जिलाधिकारी अपनी-अपनी कार्ययोजनाओं का प्रस्तुतीकरण देंगे। खास बात यह है कि बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले शीर्ष तीन जिलों और दो थीम आधारित समूहों को सम्मानित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी को 'पद्म भूषण' मिलने पर बिंदुखत्ता में जश्न: भाजपा नेता मनोज सिंह बसनायत ने जताई खुशी; कहा—"समस्त उत्तराखंड वासियों के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण"