बेटी की पिटाई होता देखकर ससुर ने कुल्हाड़ी से अपने दामाद को काट डाला, केस दर्ज कर जांच शुरू

खबर शेयर करें -

अपने सामने बेटी की पिटाई होता देखकर ससुर ने कुल्हाड़ी से अपने दामाद पर वार कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान दामाद की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह गांव में एक ससुर द्वारा अपने ही दामाद की कुल्हाड़ी से मारकर जान लेने की घटना प्रकाश में आई है. जानकारी के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के कड़िया गांव निवासी श्यामप्यारे बैगा (40) पिछले कई वर्षों से पिपरी थाना क्षेत्र में बेलवादह गांव में अपनी ससुराल में रहता था.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़; पुलिस ने संचालक समेत 3 को दबोचा, 4 महिलाएं रेस्क्यू

वहीं, पर वह रखकर मछली कारोबार करता था. कई बार वह शराब के नशे में अपनी पत्नी की पिटाई कर देता था. सोमवार की रात भी वह नशे की हालत में ससुराल पहुंचा और पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया. इससे नाराज होकर श्यामप्यारे ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी.

इससे नाराज होकर उसके ससुर ने उसे रोकना चाहा तो वह उससे भी उलझ गया. इस पर आपा खोए हुए ससुर ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर कई वार कर डालें जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उपचार के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें 👉  शादी में नेग की राशि पर मची 'महाभारत', रणभूमि बन गया पूरा गांव, एक-दूसरे पर टूट पड़े लोग और जमकर चले लाठी-भाटा

क्षेत्राधिकारी पिपरी आशीष मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार मृतक ससुराल में रहता था. शराब के नशे में वह पत्नी से आए मारपीट करता था इसी दौरान उसने अपनी पत्नी से मारपीट सोमवार को भी की यह देखकर उसके ससुर ने कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.