हल्द्वानी में खड़गे के आगमन को लेकर कांग्रेसी उत्साहित: वरिष्ठ नेता नंदन दुर्गापाल बोले- महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ बुलंद होगी जनता की आवाज

खबर शेयर करें -

लालकुआं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह है। हल्द्वानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों के सिलसिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने प्रेस नोट जारी कर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील की है।

जारी प्रेस नोट में वरिष्ठ नेता नंदन दुर्गापाल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का यह मार्गदर्शन राज्य में कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा और यह जनसभा उत्तराखंड की राजनीति में एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आज राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल कानून-व्यवस्था और पेपर लीक जैसी समस्याओं से त्रस्त है, और यह रैली इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करने का सबसे बड़ा मंच बनेगी। कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दावा किया कि यह जनसभा कुमाऊं की सबसे बड़ी राजनीतिक सभाओं में से एक होगी, जिसमें विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन में शामिल होना पड़ा भारी: BJYM टिहरी जिला मंत्री मणिका राणा पद से बर्खास्त, रील वायरल होने के बाद BJP ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई

राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद अब हल्द्वानी में होने वाली खड़गे की इस जनसभा को कांग्रेस कुमाऊं मंडल में अपने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देख रही है। नंदन दुर्गापाल ने कुमाऊं मंडल के समस्त पदाधिकारियों, मातृशक्ति, युवाओं और आम जनता से 8 अगस्त को हल्द्वानी पहुंचकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है, साथ ही अनुशासन और एकजुटता के साथ तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। अब पूरे प्रदेश की नजरें इस जनसभा पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड तैयार: CM पुष्कर सिंह धामी बोले- 'देवभूमि' में शिव भक्तों का स्वागत, सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  'भारत छोड़ो आंदोलन' की ऐतिहासिक तिथि पर उत्तराखंड आ रहे खड़गे: हल्द्वानी की जनसभा को लेकर लालकुआं कांग्रेस में उत्साह, मोहन कुड़ाई ने की पहुंचने की अपील

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें