लालकुआ की श्रद्धा जोशी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, राष्ट्रीय खेलों में जीता सिल्वर मेडल

खबर शेयर करें -

लालकुआ: उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लालकुआँ, किशनपुर सकुलिया निवासी श्रद्धा जोशी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। श्रद्धा ने राष्ट्रीय खेलों में मॉडर्न पेंथलोन बाईथल इवेंट में सिल्वर पदक जीतकर अपने क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है।

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कुछ माह पूर्व संपन्न हुआ था। शुक्रवार को नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा जोशी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: पटेल नगर में ₹6 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर लिया था गोल्ड लोन; 2 शातिर चोर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर श्रद्धा और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। श्रद्धा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, गणमान्य नागरिकों और शिक्षित वर्ग ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। यह उपलब्धि श्रद्धा के निरंतर अभ्यास, समर्पण और परिवार के सहयोग का प्रतिफल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर सिर के बल गिरने से दर्दनाक मौत

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि श्रद्धा आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर से आगे बढ़कर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी यह सफलता न केवल नैनीताल जिले के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: पटेल नगर में ₹6 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर लिया था गोल्ड लोन; 2 शातिर चोर गिरफ्तार

Ad