लड़की को बहन की सहेली बर्थडे पार्टी में बुलाकर ले गई घर, भाई ने लूट ली इज्जत
अंबेडकर नगर जिले में एक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता अपनी बहन की सहेली के विश्वासघात की शिकार हुई है. बहन की दोस्त पर भरोसा करके वह युवती के साथ उसके घर गई थी. जहां बहन की सहेली के भाई ने उसकी इज्जत लूट ली. पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया. इस मामले में पुलिस ने युवती और उसके भाई दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नीलकंठ सराय गांव में पीड़िता को बर्थडे पार्टी की बात कहकर उसकी बहन की सहेली अपने घर पर लेकर आई थी. परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी अपनी बहन की सहेली के साथ घर पहुंची तो वहां पहले से घात लगाए बैठे सहेली के भाई ने उसको पकड़ लिया और फिर बलात्कार किया. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी गई.
यह भी पढ़े 👉 केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने हरीश रावत के दावों पर ली चुटकी और दे दी यह नसीहत
किसी तरह से छूटकर जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसने परिजनों को अपबीती बताई. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में युवती और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया. शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल व इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. हालांकि उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया.
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि हम गरीब लोग हैं, हमें न्याय चाहिए. वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर अंबेडकरनगर के एएसपी अवनीश कुमार मिश्र का कहना है कि आरोपी युवती और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

