
राजू अनेजा, काशीपुर।काशीपुर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल जेल रोड के दिन अब बदलने वाले हैं। वर्षों से संकरे मार्ग और रोज़मर्रा के जाम से जूझ रहे दुकानदारों और आमजन के लिए राहत भरी खबर है। जेल रोड के संपर्क मार्ग को तीन मीटर से बढ़ाकर सात मीटर चौड़ा किया जा रहा है, जिससे न केवल यातायात सुचारु होगा बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।
रतन सिनेमा रोड पर स्थित पुराने एसपी कार्यालय को ध्वस्त कर शासन-प्रशासन द्वारा बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में पुरानी चहारदीवारी को हटाकर नई चहारदीवारी बनाई जा रही है, जिससे जेल रोड का यह संपर्क मार्ग स्वतः चौड़ा हो गया है।
स्थानीय दुकानदारों राजीव परनामी, शिव अवतार गुप्ता, रजत पाल और ललित बाली का कहना है कि पहले यह मार्ग पोस्ट ऑफिस रोड की तरह बेहद संकरा था। दुकानों पर आने वाले ग्राहक वाहन खड़ा नहीं कर पाते थे, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा था। अब सड़क की चौड़ाई सात मीटर होने से न केवल आवाजाही आसान होगी बल्कि ग्राहक भी बिना झिझक रुक सकेंगे।
वहीं दुकानदार हरिओम अरोरा, मनीष ठाकुर, प्रदीप अरोरा और रोहित बताते हैं कि यह मार्ग दो प्रमुख बाजारों को जोड़ता है। दिन में कई बार लगने वाला जाम ग्राहकों को दूर भगा देता था। सड़क चौड़ी होने से जाम से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
हालांकि दुकानदारों ने प्रशासन का ध्यान सड़क किनारे मौजूद बिजली के खंभों की ओर भी दिलाया है। उनका कहना है कि यदि इन बाधक पोलों को भी हटाया जाए तो यातायात पूरी तरह सुचारु हो सकेगा और सड़क चौड़ीकरण का उद्देश्य पूरी तरह सफल होगा।
कुल मिलाकर, जेल रोड का यह कायाकल्प काशीपुर के यातायात और व्यापार दोनों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।
ताजा खबर
- कहां है काशीपुर का व्यापार मंडल… कहां है व्यापारियों की आवाज? जीएसटी कार्रवाई के बाद व्यापारियों में उबाल
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
- रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपने के बाद कोसी नदी से पुलिस ने दबोचा
- पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद
- हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
- पूर्व सीएम हरीश रावत का फिर सोशल मीडिया पोस्ट, बोले— “मां की सौगंध, नौकरी या राजनीतिक पद के बदले कभी पैसा नहीं लिया”
- फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव

