तो क्या था विभागीय काम से तनाव! क्या है वह वजह जिस कारण रेंजर हरीश चंद्र पांडेय ने की आत्महत्या ?

खबर शेयर करें -

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रुद्रपुर डिवीजन में तैनात लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडेय का शव बुधवार को 14 दिन बाद भीमताल झील से बरामद हुआ।

रेंजर हरीश चंद्र पांडेय के स्वजन के अनुसार वह विभागीय काम से काफी तनाव में थे। वहीं, गुमशुदगी मामले की जांच कर रहे मुखानी थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि रेंजर के लापता होने के बाद वन कर्मियों से पूछताछ की गई थी। तब उन्होंने बताया था कि भाखड़ा रेंज में कुछ समय पहले सागौन के 12 पेड़ काटे गए थे, जिसकी अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी थी। तभी से रेंजर तनाव में थे। ऐसे में इस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शादी समारोह में पानी पीने पर उपजा विवाद, दो भाइयों को जातिसूचक गालियां देकर पीटा; दोनों पक्ष पहुंचे थाने

मृतक रेंजर हरीश चंद्र पांडे के बेटे हिताद्र ने अपने पिता की मौत के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। भीमताल पहुंचे हिताद्र ने रोते हुए बताया कि उनके पिता को पेड़ काटने के मामले में झूठा फंसाया जा रहा था। वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान थे और 29 नवंबर को अचानक घर से बिना बताए चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की श्रेया अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं में गाड़े झंडे, 98% अंकों के साथ क्षेत्र का नाम किया रोशन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: पुलिस कार्रवाई से बचाने के नाम पर डंपर स्वामी से वसूली; भाजपा नेता विकास सागर पर मुकदमा दर्ज