हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; स्मैक की ओवरडोज बनी संभावित कारण

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: दमुवाढूंगा क्षेत्र के जवाहर ज्योति मल्ला प्लाट (वार्ड-35) में सोमवार की देर रात एक 47 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान जीवन चंद्र गंगोला के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, जीवन लंबे समय से नशे का आदी था और आशंका जताई जा रही है कि स्मैक की ओवरडोज के कारण उसकी जान गई है. हालांकि, मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

नशामुक्ति केंद्र से आने के बाद भी नहीं छूटा नशा

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: भारी बारिश से सातशिलिंग-थल मार्ग बाधित; मलबे में फंसे वाहन, स्कूली बच्चे और यात्री परेशान

परिजनों ने बताया कि जीवन की नशे की लत छुड़ाने के लिए उसे तीन साल पहले एक नशामुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था. वहां से वापस आने के बाद वह कुछ समय तो ठीक रहा, लेकिन जल्द ही दोबारा अपने साथियों के साथ मिलकर नशा करने लगा. सोमवार की रात वह एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरों के साथ नशा करने गया था, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई.

पुलिस को मिली थी हत्या की सूचना

घटनाक्रम के दौरान पुलिस को डायल 112 पर जीवन की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा. मौके पर जीवन मूर्छित अवस्था में मिला और उसके मुंह व नाक से संदिग्ध पदार्थ निकल रहा था. पुलिस की फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूमियाधार हादसा या साजिश? बरेली के युवक की बाइक समेत गिरने से मौत; पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस टीम ने जीवन को तुरंत एंबुलेंस से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सीओ अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर यह मामला नशे की ओवरडोज का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पिंजरे में कैद हुआ दूसरा 'संभावित' हमलावर गुलदार; DNA रिपोर्ट तय करेगी किसे मिलेगी उम्रकैद