दिवाली, भाईदूज और उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुड़ाई ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं; समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण का लिया संकल्प

लालकुआं/उत्तराखंड। रोशनी के महापर्व दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज तथा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुड़ाई ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेश की निरंतर प्रगति, शांति और हर परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की है।
“हर घर में खुशियों के दीप जलें और समाज में रहे आपसी सद्भाव”
शुभकामना संदेश जारी करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुड़ाई ने कहा कि त्योहार और राज्य स्थापना दिवस का यह अवसर हमारे रिश्तों को मजबूत करने और देवभूमि के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दिन है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा:
“हर घर खुशियों के दीपों से जगमगाए, प्रत्येक परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए तथा हमारे समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना सदैव बनी रहे। हर चेहरे पर मुस्कान हो और हमारी देवभूमि का मान-सम्मान सदैव ऊंचा रहे।”
राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन, विकसित उत्तराखंड बनाने का आह्वान
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के सुअवसर पर मोहन कुड़ाई ने राज्य निर्माण में अपने प्राणों और संघर्षों की आहुति देने वाले अमर शहीदों व आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जिन महान राज्य आंदोलनकारियों के अभूतपूर्व संघर्ष, त्याग और बलिदान के बदौलत हमें अपना पृथक उत्तराखंड राज्य मिला है, उन्हें कोटि-कोटि नमन है।
उन्होंने समस्त नागरिकों और युवाओं से आह्वान किया कि इस स्थापना दिवस पर हम सभी एकजुट होकर एक खुशहाल, समृद्ध और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

