STF की छापेमारी में 4 करोड़ से अधिक की पुरानी करेंसी बरामद

खबर शेयर करें -

देहरादून: विधानसभा चुनाव की गतिविधियों पर विशेष नजर बनाते हुए स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार देर शाम हरिद्वार जनपद में कई स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान 4 करोड़ से ज्यादा पुरानी करेंसी बरामद की गई है. एसटीएफ ने मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ: प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अवैध तरीके से चुनावी माहौल को बिगाड़ने, इनकम टैक्स चोरी, ब्लैक मनी और हवाला चैनल जैसे मामलों के परिपेक्ष में एसटीएफ हिरासत में लिए लोगों से पड़ताल कर रही है. इतना ही नहीं इस मामले में एसटीएफ द्वारा सभी संबंधित एजेंसियों को भी सूचित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक अभी प्रारंभिक जांच पड़ताल और पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया छापेमारी में 4 करोड़ से अधिक की पुरानी करेंसी बरामद हुई है. जिसमें 1000 और 500 के नोट बरामद किए गए हैं. ये रुपए कहां से आए और इसका किससे संबंध है इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव