राजकीय महाविद्यालय कुणीधार, मानिला में छात्रसंघ चुनाव निर्विरोध संपन्न; पदाधिकारियों ने ली शपथ

खबर शेयर करें -

मानिला, अल्मोड़ा: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 निर्विरोध रूप से संपन्न हो गए हैं। केवल चार पदों—अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि—के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे, और जाँच के बाद सभी वैध पाए गए, जिसके चलते इन प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा बाईपास पर चलती बाइक बनी आग का गोला; युवक ने कूदकर बचाई जान, महिंद्रा शोरूम के सामने मची अफरा-तफरी

 

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

 

27 सितंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एस. यादव ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  कूड़े के खिलाफ बाली की अनोखी स्ट्राइक ! जहां लगता था कूड़े का ढेर, अब वहां गूंजेगा स्वच्छता का संदेश “कचरा ना फेंके इधर-उधर, यह शहर भी है आपका घर”

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी:

  • अध्यक्ष पद: सौरभ मेहता
  • सचिव पद: दीक्षा बवाड़ी
  • कोषाध्यक्ष पद: संतोषी भट्ट
  • विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद: ललित सिंह

शपथ ग्रहण के बाद प्राचार्य डॉ. यादव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रेखा ने छात्रसंघ चुनाव 2025-26 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों और कर्मचारीगणों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  आज से शुरू हो रहा 'नौतपा': देश भर में आसमान से बरसेगी आग, दिल्ली-UP में पारा 50°C के करीब; उत्तराखंड में मौसम के दो रूप—मैदानों में हीटवेव तो पहाड़ों में बारिश का अलर्ट