लालकुआं में समाजसेवी महेश जोशी की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में लगाया आरोप

खबर शेयर करें -

लालकुआं: क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले महेश जोशी (54) का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। माना जा रहा है कि उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।


 

सड़क पर मिले थे बेहोशी की हालत में

 

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

गत दिवस महेश जोशी लालकुआं तहसील के पास अर्ध-बेहोशी की हालत में मिले थे। वहाँ काम कर रहे लोगों ने उन्हें तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय और फिर भोजीपुरा स्थित राममूर्ति चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालाँकि, रात में भोजीपुरा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश

 

जेब में मिला सुसाइड नोट, कुछ लोगों पर आरोप

 

ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी ने बताया कि महेश जोशी की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल, शव का बरेली में पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद उसे उनके आवास पर लाया जाएगा। महेश जोशी अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?
Ad