तंत्र-मंत्र के चक्कर में पिता बना हैवान, डेढ़ साल के मासूम की जमीन पर पटक कर हत्या

खबर शेयर करें -

धार. धार जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता हैवान बन गया. उसने तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपने डेढ़ साल के बेटे की जमीन पर पटक-पटक कर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. काफी देर मशक्कत करने के बाद सिरफिरे पिता को गिरफ्तार किया जा सका. मामले की जांच की जा रही है.

धार जिले के घाटा बिल्लौद के चंदन नगर में दोपहर के वक्त तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक पिता ने अपने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर दी. उमेश परिहार घर में तांत्रिक क्रिया कर रहा था. इस दौरान उसने घर के कमरे की शटर लगा ली. कमरे में उसका डेढ़ वर्ष का बेटा भी मौजूद था. तांत्रिक क्रिया के दौरान सिरफिरे ने बेटे को पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद बेटे को उठाकर जमीन पर पटकने लगा. इस बात से घबराए घर वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पुलिस को भी धमकी दे रहा था आरोपी
बगदून थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि शटर अंदर से लगी हुई थी. अंदर जाने का कोई रास्ता भी नहीं था. आरोपी पिता अंदर मासूम बच्चे को पटक-पटक कर मार रहा था. पुलिस ने उसे रोकने के बहुत प्रयास किए, लेकिन वह पुलिस को धमकी दे रहा था. आरोपी कह रहा था कि घर ब्लास्ट कर दूंगा, सिलेंडर से उड़ा दूंगा. काफी देर तक समझाने के बाद भी जब वो नहीं माना तब पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए शटर को इलेक्ट्रिक कटर से काट दिया.

यह भी पढ़ें 👉  जिसके लिए पति को छोड़ा… उसी ने बीच राह में छोड़ा, अब कहां जाऊं साहब?” पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंची महिला

पुलिस ने किसी तरह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  जिसके लिए पति को छोड़ा… उसी ने बीच राह में छोड़ा, अब कहां जाऊं साहब?” पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंची महिला