गौला में बड़ा 7.5 लाख और शारदा में 1.12 लाख घनमीटर उपखनिज चुगान का लक्ष्य, शासन ने सर्वे के बाद उपखनिज निकासी को दी हरी झंडी

खबर शेयर करें -

लालकुआं: गौला नदी के साथ-साथ शारदा नदी में भी उपखनिज चुगान को लेकर 23 – 24 अप्रैल को हुए स्थलीय निरीक्षण के बाद शासन ने बड़ा फैसला लिया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर दोनों नदियों में उपखनिज निकासी के लक्ष्य में बढ़ोतरी कर दी गई है।
गौरतलब है कि उपखनिज चुगान का लक्ष्य पूरा होने के करीब पहुंचने पर शासन ने मानसून सत्र तक चुगान जारी रखने पर विचार करते हुए कमेटी गठित की थी। खनन विभाग के अपर निदेशक की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी ने 23 और 24 अप्रैल को दोनों नदियों का स्थलीय निरीक्षण किया था।
निरीक्षण और सर्वे के बाद तैयार रिपोर्ट में अपेक्षा से अधिक उपखनिज उपलब्ध होने की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर शासन ने अतिरिक्त खनन की अनुमति दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चच्चा ग्राम प्रधान हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा'... दबंग मुस्लिम युवक पर युवती ने छेड़छाड़, विरोध करने पर अगवा करने की धमकी देने का लगाया आरोप

गौला नदी में बढ़ा लक्ष्य
पूर्व में गौला नदी में 43,65,946.59 घनमीटर के उपखनिज चुगान का लक्ष्य मिला था। सर्वे से पूर्व गौला में 8,65,946.59 घनमीटर उपखनिज हो बचा था। कमेटी द्वारा सर्वे के 7,50,000 घनमीटर और उपखनिज का लक्ष्य बढ़ाया है। इ

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी हैट्रिक, लालकुआं में भी तीसरी बार खिलेगा कमल : कमलेश चंदोला

शारदा नदी में भी बढ़ोतरी
शारदा नदी में पूर्व में 3,35,116.39 घनमीटर उप खनिज चुगान का लक्ष्य मिला था। सर्वे से पूर्व मात्र 51,326 घनमीटर उपखनिज ही बचा था। जबकि निरीक्षण के बाद 1,12,000 घनमीटर और उपखनिज चुगान का लक्ष्य बढ़ाया है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, देहरादून और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट'

— सर्वे के आधार पर उपखनिज का आंकलन किया गया है। स्थानीय लोगों के रोजगार और राजस्व हितों को ध्यान में रखते हुए निकासी के लक्ष्य को बढ़ाया गया है।
राजपाल लेघा, निदेशक, खनन विभाग

Ad