
राजू अनेजा, हल्द्वानी।हल्द्वानी की ठंडी सड़क पर गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक ने कहर बरपा दिया। कृष्णा अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरभजन सिंह को एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डॉक्टर के सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज रफ्तार में था और नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डॉक्टर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बाइक चालक को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस घटना ने एक बार फिर शहर में बेलगाम रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ठंडी सड़क जैसे व्यस्त मार्ग पर तेज गति से वाहन चलाना लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है।
पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ताजा खबर
- हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
- दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा
- उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप
- नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई
- उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी
- सीएम पुष्कर सिंह धामी को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में दो दिन मिलेगी मुफ्त यात्रा की सौगात
- रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान
- कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को ‘राजस्व ग्राम’ का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता
- रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व; भद्रा रहित उदया तिथि में राखी बांधना रहेगा बेहद शुभ
- गोवंश के साथ अमानवीयता: ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा, आरोपी चालक गिरफ्तार और वाहन सीज

