
राजू अनेजा,लालकुआं। प्रदेश की सियासत में उस वक्त गरमाहट बढ़ गई, जब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।
मंडल अध्यक्ष और दर्जनों युवा साथियों की मौजूदगी में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गैरजिम्मेदाराना बयानबाज़ी का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ उपद्रवी तत्वों को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जैसे गंभीर मंचों पर अमर्यादित व्यवहार के लिए प्रेरित करना राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है।
दीपेंद्र कोश्यारी ने तीखे शब्दों में कहा कि विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है। राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास न केवल निंदनीय है, बल्कि राष्ट्रीय हितों के विपरीत भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की ऐसी गतिविधियाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विश्वसनीयता को प्रभावित करती हैं।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राष्ट्र सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। “देशहित सर्वोपरि है” के नारों के बीच पुतला दहन किया गया और कांग्रेस नेतृत्व से अपने आचरण पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा।
राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। साफ है कि आगामी दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और तूल पकड़ सकता है।
ताजा खबर
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

