राजू अनेजा,काशीपुर ।पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड शासन द्वारा तीलू रोतेली पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने यूसीसी लागू कर उत्तराखंड की गौरव पूर्ण सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के ताने_वाने को कमजोर करने का काम किया है। केवल केंद्र के आकाओं को खुश करने के लिए उत्तराखंड सरकार का यह निर्णय देवभूमि की सांस्कृतिक_धार्मिक और सामाजिक रिश्तो को कमजोर करने वाला कदम साबित होगा। उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि सरकार ने कानून के माध्यम लिव लाइव इन रिलेशनशिप को वैधानिक मान्यता दी है जो की समाज के पतन का कारण ही नहीं वरन उत्तराखंड की संस्कृति के साथ गंदा मजाक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस कानून को बनाने से पहले इस विषय पर विचार नहीं किया कि भारतीय सामाजिक मूल्यों में इस तरह के रिश्तों को सम्मानजनक दृष्टि से नहीं देखा जाता। इस तरह के रिश्ते से उत्पन्न संतान भी समाज में उस तरह का सम्मान नहीं प्राप्त कर पाती जिसकी वह हकदार होती है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार को देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र सामाजिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। राज्य सरकार की इस हठधर्मिता का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।
ताजा खबर
- लालकुआं: मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर सिर के बल गिरने से दर्दनाक मौत
- लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के निकटतम सहयोगी सोनू पांडे का आकस्मिक निधन, पूरे विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर
- लालकुआं: बिंदुखत्ता में चेकिंग के दौरान 1 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; शक्तिफार्म का सप्लायर ‘सोनू सरदार’ रडार पर
- हल्द्वानी में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: राजपुरा और टनकपुर रोड पर हटाए अतिक्रमण; खुले में मीट बेचने वालों को दी सख्त चेतावनी
- हरिद्वार में स्थापित हुआ विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग: 5211 किलो वजनी पारदेश्वर महादेव की हुई प्राण प्रतिष्ठा; लिम्का और एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
- भरोसे की कार लेकर 2 साल से गायब परिचित; BMW से काटे 19 ट्रैफिक चालान, ₹70 हजार के जुर्माने के बाद एसएसपी से गुहार
- उत्तराखंड में नीट (NEET) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा; मोबाइल पर प्रवेश पत्र दिखाना भी होगा मान्य
- काशीपुर में धड़ल्ले से चल रहा सूदखोरी का नेटवर्क अब जांच के घेरे में, आयोग तक पहुंची पीड़ितों की गुहार
- देहरादून: गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा का मामला; घटना के 14 दिन बाद 4 साथी छात्राओं पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
- पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मोत्सव पर दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात: रामगढ़ में बांटे 18.27 लाख रुपये के बोनस; 15 उत्पादकों को मिली ‘स्वच्छ दुग्ध किट’

