खून का बदला खून! सनकी ने जिस कुल्हाड़ी से बेटे को काटा, बाप ने उसी से…

डबल मर्डर का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां झारखण्ड के सरायकेला – खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गिलुवा गाव में मोबाइल देखने को लेकर विवाद शुरू हुआ.
देखते ही देखते ये हत्याकांड में बदल गया. डबल मर्डर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को खून से सने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही मृतक नाबालिग बच्चे सहित दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मोबाइल देखने को लेकर हत्या
इस हत्याकांड के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि बुधरा मुंडा नामक ग्रामीण के घर में उसका 14 वर्षीय नाबालिग बेटा चमरू मुंडा अपने दो अन्य भाइयों के साथ बैठकर मोबाइल फोन में कुछ वीडियो देख रहा था. इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला युवक गुरबा मुंडा भी घर में पहुंच गया. इसी बीच पड़ोसी गुरबा मुंडा और नाबालिग युवक चमरू मुंडा के बीच मोबाइल फोन पर वीडियो देखने को लेकर विवाद हो गया.
मोबाइल फोन की छीनाझपटी के दौरान सनकी युवक गुरबा मुंडा ने आवेश में आकर घर मे रखी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करते हुए नाबालिग युवक चमरू मुंडा को मौत के घाट उतार दिया.
नाबालिग पति ने बेटे के कातिल का किया कत्ल
घटना के वक्त मौजूद मृतक नाबालिग चमरू के दोनों भाइयों ने किसी प्रकार घर से भाग कर अपनी जान बचाई. उन्होंने अपने पिता बुधरा मुंडा और ग्रामीणों को भाई की हत्या के बारे में बताया. वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारे गुरबा मुंडा को घर मे ही बंधक बनाते हुए कैद कर दिया.
इधर अपने नाबालिग बेटे चमरू मुंडा की नृशंस हत्या की खबर सुनते ही घर पहुंचे पिता बुधरा मुंडा खून से लथपथ बेटे के शव को देखते ही आपा खो बैठा. उसने गुस्से में खून से सनी कुल्हाड़ी उठा कर हत्या के आरोपी गुरबा मुंडा पर ताबड़तोड़ वार किए. इससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

