हल्द्वानी को जा रही कार ने बाजपुर के पास बाइक सवार को मारी टक्कर, घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर मौत जबकि मारुति में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल

A car going to Haldwani hit a bike rider near Bazpur, in the incident three people riding a bike died on the spot while 6 people traveling in Maruti were seriously injured.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, बाजपुर। हल्द्वानी की ओर तेज गति से जा रही कार ने बाजपुर आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मारुति वैन में सवार छह लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक सवार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक के मुताबिक बाइक सवार बाजपुर की और आ रहा था। जबकि मारुती वैन हल्द्वानी की और जा रही थी। इस दौरान दोनों आमने सामने आ गए।
हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैन में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान ममता, वंदना, राकेश, अनारवती, रोहित और अमन के रूप में हुई है। सभी महेशपुरा के निवासी बताए जा रहे हैं। जबकि मृतकों की पहचान रिफाकत अलि (25), सराफत अलि (62) और सुमित (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्र पंचायत सदस्य ही निकला हत्यारा; 10 हजार के कर्ज और अपमान का बदला लेने के लिए की थी सूरज पुरोहित की हत्या
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बाल विवाह के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: ISD की टीम ने रुकवाई 17 वर्षीय नाबालिग की शादी, वापस लौटी बारात