सैलानियों से गुलजार सरोवर नगरी: नैनीताल में खत्म हुई ‘ऑफ सीजन’ की धारणा, वीकेंड पर पहुंचे 16 हजार से अधिक पर्यटक

खबर शेयर करें -

नैनीताल। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन बीत जाने और मानसून की शुरुआत होने के बावजूद सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है। इस वीकेंड पर 16 हजार से अधिक पर्यटकों ने नैनीताल का रुख कर पर्यटन कारोबारियों को बड़ी राहत दी है, जिससे अब पर्यटन क्षेत्र में ‘ऑफ सीजन’ की पुरानी धारणा पूरी तरह खत्म होती नजर आ रही है।

आमतौर पर माना जा रहा था कि 30 जून के बाद पर्यटकों की आमद थम जाएगी और वीकेंड पर सीमित संख्या में ही लोग पहुंचेंगे, लेकिन यह अंदाजा पूरी तरह गलत साबित हुआ। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों के कारण शनिवार को नगर के अधिकांश होटल पैक रहे, जबकि रविवार को एक दिवसीय भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों का तांता लगा रहा। शुक्रवार शाम से ही पर्यटकों का आना शुरू हो गया था। रविवार को मौसम ने भी साथ दिया और बारिश न होने से पर्यटकों की मौजमस्ती और बढ़ गई। दिनभर मालरोड, नैनी झील में नौका विहार, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव गार्डन और बोटेनिकल गार्डन जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी चहल-पहल देखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हापुड़ के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर तार के निशान मिलने से हत्या की आशंका

पर्यटकों की इस भारी आमद से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि मानसून सीजन शुरू हो चुका है, इसके बावजूद पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। वीकेंड पर सैलानियों की इस बड़ी संख्या को देखते हुए आने वाले दिनों में भी इसी तरह बेहतर कारोबार की उम्मीद की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी परिसर में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, 300 मेधावी विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग विधवा मां से मारपीट और बदसलूकी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बहू संग मिलकर दी थी धमकी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें