डीडीहाट में बाइक खाई में गिरी, बरामद हुआ युवक का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

खबर शेयर करें -

बेरीनाग: पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र में चौबाटी मार्ग पर बाइक समेत खाई में गिरे युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है. जिसे एसडीआरएफ ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बाइक के साथ खाई में गिरा था युवक: पुलिस के मुताबिक, बीती रोज यानी 5 अप्रैल को डीडीहाट कोतवाली में बाइक हादसे की सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से घोरपट्टा से घर लौट रहा था, जो अपनी पीठ पर पैराग्लाइडिंग से संबंधित एक भारी बैग बांधा हुआ था. जैसे ही वो चौबाटी मार्ग पर मऊपानी मोड़ के पास पहुंचा, वैसे ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी, यह सूचना मिलते ही डीडीहाट थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ, फायर यूनिट डीडीहाट और डीडीहाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

गहरी खाई में पड़ी मिली लाश: वहीं, रेस्क्यू टीम गहरी खाई में उतरी और खोजबीन शुरू की, लेकिन रात होने के कारण बाइक चालक का पता नहीं लग पाया. आज सुबह एसडीआरएफ, डीडीहाट फायर यूनिट और डीडीहाट पुलिस टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया. जहां गहरी खाई में बाइक सवार युवक का शव बरामद हुआ. जिसके बाद शव को सड़क पर लाया गया. फिर परिजनों के मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बाइक हादसे से मौत-

  1. खिलेश भट्ट पुत्र जगदीश चंद्र (उम्र 26 वर्ष), निवासी- खितौला मझेड़ा, चौबाटी, डीडीहाट, पिथौरागढ़
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना
Ad