खाकी हुई शर्मसार! नशे में धुत सिपाही ने युवती से की छेड़छाड़, एसएसपी ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया सस्पेंड

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,रुद्रपुर। महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देने वाली खाकी पर ही छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है।पुलिस लाइन-स्टेडियम रोड पर नशे में धुत पुलिस कर्मी ने किशोरी से अभद्रता कर छेड़छाड़ की। किसी तरह से आरोपित के चंगुल से बचकर भागी किशोरी ने साथियों और स्वजन को सूचना दी। मामले की शिकायत पर पंतनगर थाना पुलिस ने आरोपित पुलिस कर्मी पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपित पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: महिलाओं के अंतःवस्त्र चुराने वाला 'हाई-प्रोफाइल' चोर गिरफ्तार; कोरोना काल में विदेश से पढ़कर लौटा था आरोपी, अजीबोगरीब तर्क सुन पुलिस भी हैरान

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री मनोज सरकार स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण के लिए जाती है। शुक्रवार शाम को वह रोज की भांति मनोज सरकार स्टेडियम जा रही थी। जब वह पुलिस लाइन-स्टेडियम रोड के पास पहुंची तो नशे में धुत पुलिस कर्मी त्रिभुवन जोशी मिला। इस दौरान उसने उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचा और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर छेड़छाड़ की। इस पर उसकी पुत्री आरोपित पुलिस कर्मी से अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और स्टेडियम पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नीट की तैयारी करने एमपी से आई छात्रा ने पीजी में लगाया फंदा; भाई एम्स भोपाल का छात्र, पुलिस को डायरी में मिला संदिग्ध नोट

उसने अपने साथियों के साथ ही स्वजन को काल कर जानकारी दी। इसका पता चलते ही पीड़िता की मां और पिता भी पुलिस लाइन पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से आरोपित पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि शिकायत पर आरोपित पुलिस कर्मी त्रिभुवन जोशी पर बीएनएस की धारा सात, आठ और 75 के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपित कांस्टेबल त्रिभुवन जोशी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसकी अन्यत्र जिले में तबादला के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: भाजपा प्रदेश मंत्री (ओबीसी मोर्चा) देवेंद्र बिष्ट के आवास पर कार्यकर्ताओं का मंथन; 2027 चुनाव में प्रचंड जीत का लिया संकल्प
Ad