काशीपुर: इंद्र देवता के कोप का शिकार हुए रावण-कुंभकरण के पुतले, झमाझम बारिश ने बिगाड़ी दशहरे की तैयारीया

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। विजयदशमी पर हर साल की तरह इस बार भी पायते वाली रामलीला मैदान में भव्य दशहरा मेला आयोजित किया जा रहा है, लेकिन गुरुवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने पूरी तैयारियों पर पानी फेर दिया। 65 फिट ऊंचे रावण और 60 फिट के कुंभकरण के पुतले के साथ आतिशबाजी का सामान भी पूरी तरह भीग गया।

दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। देखते ही देखते मैदान में खड़े विशालकाय पुतले भीग गए। आतिशबाजी का बड़ा स्टॉक भी पानी में खराब हो गया। इधर दशहरा पर्व के दिन भारी बरसात हो जाने के कारण आयोजकों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ झलकने लगीं।  बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया, लेकिन दशहरे की तैयारियों में जुटे लोगों का उत्साह ठंडा पड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती

मेरठ से आए पुतला कलाकार मेहबूब ने बताया कि वह तीन पीढ़ियों से काशीपुर में दशहरे के पुतले बना रहे हैं। इस बार भी उनकी 8-10 लोगों की टीम ने करीब 20 दिन की मेहनत से रावण और कुंभकरण के पुतले तैयार किए थे। लेकिन बारिश से उनका काफी नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि अगर मौसम ने फिर साथ न दिया तो पुतलों के दहन में दिक्कत आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

मैदान में मौजूद दर्शकों ने भी बारिश से बिगड़ी तैयारियों पर निराशा जताई। लोगों का कहना था कि पूरे साल इस मेले का इंतजार रहता है, लेकिन बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया। हालांकि, बच्चों में अब भी रावण दहन देखने को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

आयोजन समिति ने बताया कि शाम सात बजे से आतिशबाजी का कार्यक्रम शुरू करने की योजना थी, इसके बाद राम-रावण युद्ध का मंचन और पुतला दहन होना था। लेकिन अब बारिश की वजह से कार्यक्रम का समय आगे-पीछे हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

इधर, पुलिस प्रशासन ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर रखी है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मैदान और उसके आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। शाम को चीमा चौराहा और एमपी चौक से रामलीला मैदान की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

Ad