साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें कब से होगा शुरू और भारत पर क्या होगा असर

खबर शेयर करें -

साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में होगा। ग्रहण के दौरान राहु और दैत्यों के गुरु शुक्र मीन राशि में स्थिति होंगे। यह सूर्य ग्रहण चैत्र नवरात्रि के शुरू होने के एक दिन पहले लग रहा है।

सूर्य ग्रहण लगने पर सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले लगता है जबकि चंद्र ग्रहण पर सूतक काल 5 घंटे पहले आरंभ होता है।
06:47 AM: साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में होगा। ग्रहण के दौरान राहु और दैत्यों के गुरु शुक्र मीन राशि में स्थिति होंगे। यह सूर्य ग्रहण चैत्र नवरात्रि के शुरू होने के एक दिन पहले लग रहा है। शास्त्रों में ग्रहण को दृश्य पर्व माना गया है, जहां यह दिखाई देता है, वहीं पर उसका प्रभाव माना जाता है। यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां कोई भी प्रभाव नहीं रहेगा, न ही इसका सूतक लगेगा।
06:39 AM: वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर और जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। आज सोमवती अमावस्या तिथि के संयोग में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

06:13 AM: Surya Grahan 2024 Solar Eclipse 2024 Date And Time: आज चैत्र माह की अमावस्या तिथि पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण होगा। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे 25 मिनट तक चलेगा। भारतीय समय के अनुसार आज यानी 08 अप्रैल को सूर्य ग्रहण रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा जो रात करीब 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। भारत में इस ग्रहण हो नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण को पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका , कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में और आयरलैंड में दिखाई देगा।