राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर में विकास की अलख जगाने वाले मेयर दीपक बाली ने गंगे बाबा सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की गहन जांच की और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मेयर दीपक बाली ने दो टूक कहा कि काशीपुर के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि काशीपुर को अब सिर्फ आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि इंदौर से भी ऊपर ले जाकर विकास की बुलंदियों पर चमकाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे, ताकि शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली जा सके।
मेयर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण सामग्री, तकनीकी मानकों और कार्य की प्रगति की जानकारी ली और समयबद्ध व मजबूत निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जेई अभिषेक कुमार, एसआई मनोज बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, अभिषेक गोयल, पार्षद वैशाली गुप्ता, पार्षद अरशद, पार्षद रवि प्रजापति, पार्षद सरफराज, संतोष देवी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
ताजा खबर
- लालकुआं: बिजली पोल से सिर के बल गिरा पूर्व लाइनमैन, हालत बेहद गंभीर; लापरवाही में नौकरी से हटाए जाने के बाद खुद पहुंचा था काम पर
- उत्तराखंड में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित; सरकारी कार्यालयों में आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज
- डंपरों के खिलाफ आवाम के साथ सड़क पर उतरे चेयरमैन सतीश चुघ, बोले- गूलरभोज को मौत का रास्ता नहीं बनने देंगे
- पांचवीं सालगिरह से पहले टूटी जिंदगी की डोर, बुजुर्ग मां-बाप की बुढ़ापे की लाठी भी टूटी
- भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष 4 हथियारबंद बाउंसरों संग हिरासत में, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का लगा आरोप
- उत्तराखंड ने खोया ईमानदार राजनीति का प्रहरी, बी.सी. खंडूरी के निधन पर भावुक हुए महापौर दीपक बाली
- बेटे के जन्मदिन से पहले मां की संदिग्ध मौत; ढाई साल की मासूम बोली– ‘पापा, मम्मी उठ नहीं रही हैं’
- राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर हरेंद्र सिंह बोरा ने दिया सेवा और सद्भाव का संदेश
- उत्तराखंड की राजनीति का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का 92 वर्ष की आयु में निधन; देश और प्रदेश में शोक की लहर
- उत्तराखंड में गर्मी का प्रचंड प्रहार: लू से लोग बेहाल, दून में सीजन का सबसे गर्म दिन..पारा 40 के करीब

