बाइक और गन्ने की ट्राली की टक्कर में बुझा घर का चिराग
बाइक सवार की गन्ने की ट्राली से हुई टक्कर के दौरान दर्दनाक मौत

राजू अनेजा
जसपुर। नर्सिंग होम से ड्यूटी कर घर को लौट रहे बाइक सवार की गन्ने से भरी ट्रॉली से टकरा जाने के कारण मौके पर दर्दनाक मौत हो गई ।वही घटनास्थल पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया । युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सूत मिल पुलिस चौकी प्रभारी हेम चंद सिंह ने बताया कि ग्राम अंगदपुर निवासी 28 वर्षीय अमन कुमार पुत्र विजय पाल सिंह बीती रात्रि करीब 8:00 बजे डॉक्टर एमपी सिंह नर्सिंग होम से ड्यूटी करके अपनी बाइक से घर जा रहा था कि अफजलगढ़ रोड स्थित मारिया स्कूल के निकट जसपुर की तरफ आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी और वह जमीन पर गिर गया , जिससे ट्रैक्टर ट्राली के उसके ऊपर चढ़ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने के उपरांत ही ट्रैक्टर ट्राली को घटनास्थल पर छोड़कर चालक फरार हो गया । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया । एसआई ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है और घटना की तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकरण किया जाएगा ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

