सनकी शख्स की हैवानियत, दो बच्चों और बीवी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर के बरामदे में ही दफना दिया शव

खबर शेयर करें -

मध्य प्रदेश से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी आदमी ने अपने दो बच्चों और पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसने तीनों शवो को घर के बरामदे में ही दफना दिया। बताया जा रहा है कि मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी। उसने पारिवारिक कलह की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी युवक रेलवे में गैंगमैन है।

जानकारी के मुताबिक ट्रिपल मर्डर की यह सनसनीखेज घटना रतलाम शहर से 8 किलोमीटर दूर विंध्यवासिनी कॉलोनी में घटी। लोगों ने डीडी नगर थाने में सूचना दी कि रेलवे कर्मचारी सोनू तलवाडे के घर से दुर्गंध आ रही है। उसके परिवार के लोग भी करीब डेढ़ महीने से दिखाई नहीं दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लोगों और परिचितों ने सोनू पर शक जताया। पुलिस ने आरोपी के घर के बरामदे की खुदाई की तो लोगों के होश उड़ गए। उसमें तीन लाशें गड़ी हुई थीं। सोनू ने अपनी दूसरी पत्नी, सात साल के बेटे और 4 साल कि मासूम बच्ची को कुल्हाड़ी से काटकर घर के बरामदे में ही गाड़ दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में सोनू ने बताई चौंकाने वाली बात

पुलिस जब आरोपी को पकड़ने पहुंची तो वह अपने रोजमर्रा के कामकाज में लगा हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन, पुलिस ने जब कड़ी पूछताछ की तो टूट गया। उसने पुलिस को सारा सच बता दिया। उसने बताया कि उसके और पत्नी के बीच लगातार कलह हो रही थी। उसने गुस्से में आकर पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

आरोपी के दोस्त को भी किया गया गिरफ्तार

एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी। पुलिस शव का डीएनए टेस्ट भी करवाएगी। आरोपी ने अपने दोस्त की मदद से शव को बरामदे में दफनाया था। पुलिस ने आरोपी दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति पहली पत्नी कि हत्या कि फिराक में भी घूम रहा था। लेकिन, उस वक्त वह उसे कहीं मिली नहीं। जिससे उसकी जान बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार