‘कॉफी विद जेन ज़ी’ कार्यक्रम में गूंजा पारदर्शिता का संदेश: भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने बताया कड़ा नकल विरोधी कानून, मेधावियों का हुआ सम्मान

खबर शेयर करें -

देहरादून। ‘कॉफी विद जेन ज़ी’ कार्यक्रम के दौरान शनिवार को युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने युवाओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए कड़े नकल विरोधी कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने पेपर लीक करने वाले भू-माफियाओं और नकल गिरोहों पर नकेल कसने के लिए ऐतिहासिक और सख्त कानूनी प्रावधान किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली उत्तराखंड में परिवर्तन का शंखनाद साबित होगी: प्रमोद कलौनी, लालकुआं और बिन्दुखत्ता से हल्द्वानी पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता

पेपर लीक गिरोहों पर कस रहा शिकंजा: 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ का जुर्माना

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अधिनियम’ को अत्यंत प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। इस कानून के तहत धांधली में शामिल पाए जाने वाले आरोपियों को 10 वर्ष तक की सख्त कैद, 10 करोड़ रुपये तक के भारी जुर्माने और मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का प्रावधान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठोर व्यवस्था से देश और प्रदेश के युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी मिल के ITC अधिग्रहण पर वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन कुड़ाई ने जताई खुशी: बताया क्षेत्र के विकास का नया अध्याय, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग

प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

कार्यक्रम की संयोजक गीता कुंवर ने उपस्थित युवाओं से किसी भी तरह के बहकावे में न आकर कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ परीक्षाओं की तैयारी करने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों—अमीषा, सागर मेहता, सौरभ समूह, योगिता, पंकज, निधि ढोभाल, मनीष जोशी और गुंजीता को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जेन ज़ी (Gen Z) युवाओं, छात्रों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने कर हस्तांतरण के तहत उत्तराखंड को जारी किए ₹1,244 करोड़: CM धामी ने PM मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार
Ad