चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, हल्द्वानी।शहर में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा होने से टल गया। नीलकंठ हॉस्पिटल के मालिक और जाने-माने श्वास रोग विशेषज्ञ (Pulmonologist) डॉ. गौरव सिंघल की कार अचानक धधक उठी। कुछ ही देर में देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। हादसे के वक्त सड़क पर अफरातफरी मच गई और ट्रैफिक भी ठप हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

गनीमत रही कि डॉ. सिंघल समय रहते बाहर निकल आए, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलते वाहन से अचानक अजीब सी गंध आने लगी, फिर धुआं उठा और देखते ही देखते लपटें भड़क गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डॉक्टर सिंघल ने बताया कि अचानक धुआं उठते ही उन्होंने तुरंत कार रोक दी और बाहर निकल गए।

समय रहते मिली राहत से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad