काशीपुर से चोरी की गई स्विफ्ट कार की नम्बर प्लेट बदल के चला रहे थे यू पी के चोर, काशीपुर पुलिस के जाल में ऐसे फसे अन्यर्जातीय गिरोह के सदस्य ,पढ़िए पूरी खबर

The thieves of UP were driving the Swift car stolen from Kashipur by changing its number plate, Kashipur police trapped members of such ethnic gangs, read full news

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। विगत दिनों काशीपुर से चोरी की गई स्विफ्ट कार का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल की जा रही चोरी की स्विफ्ट कार बरामद कर एक अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

 

 

आज कोतवाली में खुलासा करते हुए एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि दुर्गा कॉलोनी सूरज मेडिकल वाली गली निवासी रिषभ गोयल पुत्र रविन्द्र कुमार गोयल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने अपनी स्विफ्ट कार संख्या यूके 18 जी 5365 को आरकेपुरम में अपनी गोदाम के बाहर खड़ी की थी। जो 21/22 अगस्त को चोरी हो गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उक्त कार घटना स्थल से स्टेडियम तिराहा चीमा चौक टांडा तिराहा ढेला पुल पार करते हुए मुरादाबाद रोड पर जाती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलीगंज रोड वाहन चेकिंग के दौरान उक्त चोरी की संदिग्ध कार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अन्य फरार हो गए। पूछताछ में उसने अपना नाम मौ. फैजान पुत्र भोला उर्फ ताहिर निवासी दलपतपुर थाना मूंढापांडे जिला मुरादाबाद (उप्र) बताया। एसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी के गैंग में उसके अलावा तीन अन्य लोग हैं गैंग का सर्वनाम माटी है मतीन कर का बहुत अच्छा मिस्त्री है वही कर का लॉक तोड़ना जानता है। उसके पास कर का लॉक तोड़ने की एक टैबनुमा डिवाइस है। जिस दिन घटना को अंजाम देना होता है उसे दिन वह टैब को अपने पास रखता है। आरोपी ने 22 अगस्त को काशीपुर से कार चोरी कर उसमें फर्जी प्लेट लगाकर मुरादाबाद में सुनसान जगह खड़ी कर दिया और 2 दिन बाद इस कर से बरेली अशरफ खान छावनी रामलीला ग्राउंड के पास बरेली में खड़ी एक सफेद रंग की वेजा कार को चोरी कर लिया। दोनों कर को मुरादाबाद में छुपा कर खड़ी कर माहौल शांत होने का इंतजार किया। इसके बाद चारों लोग इसी कार से रात में और कर को चोरी करने जा रहे थे। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एस एस आई प्रदीप मिश्रा, एस आई नवीन बुधानी, देवेंद्र सावंत, कंचन पलडिया, दीपक जोशी, संतोष देवरानी, हेड कांस्टेबल महेश कुमार,कांस्टेबल प्रेम कनवाल, कुलदीप, गजेन्द्र,अनिल कुमार, एसओजी कांस्टेबल दीपक कठैत, कैलाश तोमक्याल, कुलदीप, सुरेन्द्रसिंह, गौरव सनवाल, एसपीओ माजिद,हरजीत व विक्की शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिसके लिए पति को छोड़ा… उसी ने बीच राह में छोड़ा, अब कहां जाऊं साहब?” पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंची महिला
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: टांडा के जंगल में टस्कर हाथी का तांडव, 72 घंटे के भीतर तीसरी जान ली; क्षेत्र में भारी दहशत