लड़के की चाहत में धूर्त शख्स ने पत्नी का पेट फाड़ा

खबर शेयर करें -
क्राइम

बदायूं:लड़के की चाहत का भूत एक व्यक्ति पर इस कदर हावी हुआ कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी का पेट धारदार से फाड़ दिया. दरअसल मामला थाना सिविल लाइन के नेकपुर गली नम्बर 3 का है जहां लड़के की चाहत का पागलपन पन्ना लाल नाम के एक व्यक्ति पर इस कदर सवार हुआ की उसने अपनी गर्भवती पत्नी का पेट सिर्फ इसलिए फाड़ दिया, जिससे की उसे ये पता चल पाए कि उसकी पत्नी के पेट में लड़की है या लड़का. आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, स्तिथि काफी नाज़ुक देखकर वहां मौजूद डॉक्टर ने महिला को इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया. ये वारदात इंसानी दिवालियापन का एक नमूना है. खोखली मानसिकता के शिकार ऐसे हैवान समाज के अन्य पुरुषों पर दाग लगाने का काम करते है.

यह भी पढ़ें 👉  घर में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म: दो परिचितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बालिग होने के हफ्ते भर बाद घटी वारदात

जानकारी के मुताबिक पन्ना लाल के पहले से पांच बेटियां है. ऐसे में इस बार उसकी चाहत बेटे की थी. उसकी इस चाहत का शिकार उसने अपनी पत्नी को बनाया. बिना उसकी परवाह किये उसने हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए अपनी पत्नी का पेट धारदार हथियार से फाड़ दिया. महिला के मायके वालों ने बताया की पन्ना लाल आये दिन अपनी पत्नी का उत्पीड़न करता था.

यह भी पढ़ें 👉  एडीएम की कोर्ट में मिलावटखोरो कि आई शामत, 22 मामलों में 3.70 लाख का जुर्माना

फिलहाल पुलिस ने पन्ना लाल को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  घर में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म: दो परिचितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बालिग होने के हफ्ते भर बाद घटी वारदात

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें