गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सीनियर महिला फुटबाॅल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने मिजोरम को हराया

खबर शेयर करें -

गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सीनियर महिला फुटबाॅल चैंपियनशिप के सातवें दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में उत्तराखंड की टीम ने मिजोरम को 5-0 से हरा दिया जबकि दूसरे मैच में महाराष्ट्र ने केरल को 1-0 से हरा दिया।

उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में रविवार को पहला मैच उत्तराखंड और मिजोरम के बीच हुआ। मैच के 20वें मिनट में उत्तराखंड की भगवती चौहान ने पहला गोल किया। इसके बाद 31वें मिनट में अदिति परमार ने दूसरा गोल जबकि भगवती चौहान ने 43वें मिनट में एक और गोल कर टीम को तीन शून्य से बढ़त दिलाई।मध्यांतर के बाद मिजोरम की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन टीम गोल नहीं कर पाई। मैच के 54वें मिनट में उत्तराखंड की अंजना थापा ने भी चौथा गोल किया। इसके एक मिनट बाद ही अंजली क्षेत्री ने भी गोल कर टीम को पांच शून्य की बढ़त दिलाई। इस तरह से उत्तराखंड की टीम ने मिजोरम को हरा दिया। मैच के मुख्य अतिथि सुरेश चंद पांडे ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। मैच के निर्णायक रोहित, सुकांता देवनाथ, बजरंग कुमार चौहान, सुवांक दास और मैच कमिश्नर सलीम पठान रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद

दूसरा मैच-महाराष्ट्र ने 1-0 से जीता मैच

दूसरा मैच महाराष्ट्र और केरल के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीम गोल नहीं कर पाई। मैच के 48वें मिनट में महाराष्ट्र की टीम को एक फ्री किक मिली जिसे आफरीन ने गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद अंतिम समय तक दोनों टीम कोशिश करती रही लेकिन कोई भी गोल नहीं कर पाया। इस पर महाराष्ट्र ने मैच 1-0 से जीत लिया। दूसरे मैच के निर्णायक नृपेन हलधर, संजय रे, रिपुनाथ गगोई, संदीप दास, मैच कमिश्नर सलीम पठान और राजेश कुमार थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकपर्व सातूं-आठूं (गौरा महोत्सव) की धूम: धार्मिक अनुष्ठानों और झोड़ा-चांचरी के साथ महिलाएं मना रही उत्सव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  घर में सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में रेफर