शादीशुदा प्रेमिका के नाजायज सम्‍बन्‍धों का खौफनाक खेल, बॉयफ्रेंड को फोन कर खेत पर बुलाया दूसरे प्रेमी से मरवा दी गोली

खबर शेयर करें -

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी फर्मकर्मी विक्की की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। सोमवार को महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सनसनी खेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

एसपी सिटी हेमराज मीणा ने बताया कि शादीशुदा प्रेमिका ने विक्की को कॉल करके साजिश के तहत खेत पर बुलाया था। जिसके बाद उसके दूसरे प्रेमी ने तमंचे से गोली मारकर विक्की की हत्या कर दी थी। महिला रेखा और उसके दूसरे प्रेमी आकाश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिसके लिए पति को छोड़ा… उसी ने बीच राह में छोड़ा, अब कहां जाऊं साहब?” पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंची महिला

सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी सिटी हेमराज मीणा और सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार तिवारी ने विक्की हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 12 अगस्त की सुबह भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी फर्मकर्मी विक्की का गोली लगा शव गांव के बाहर खेत में मिला था। इस मामले में विक्की के भाई विनोद ने एक महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। हत्याकांड के बाद से एसएचओ भोजपुर अमरनाथ वर्मा व एसआई ओमकार सिंह की टीम जांच पड़ताल में जुटी थी। सोमवार को पुलिस टीम ने इस मामले में नामजद आरोपी महिला खानपुर निवसी रेखा पत्नी राकेश और आकाश पुत्र दीपचंद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने साजिश के तहत बुलाकर विक्की की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा भी बरामद किया है। जिसके लिए पूर्व में दर्ज हत्या के मुकदमे में आर्म्स एक्ट की भी धारा बढाई गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिसके लिए पति को छोड़ा… उसी ने बीच राह में छोड़ा, अब कहां जाऊं साहब?” पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंची महिला
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार