पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर बड़ी कड़ाही में उबाल रहा था पति, अचानक आ धमकी बेटी, देखकर कांप उठी रूह

खबर शेयर करें -

पाकिस्तान के कराची के पास गुलशन-ए-इकबाल इलाके से हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद लाश के टुकड़-टुकड़े कर दिए। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने अरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां आशिक हुसैन नामक शख्स बीवी नरगिस और 6 बच्चों के साथ रहता था। ये सभी एक वीरान स्कूल में रहते थे। दरअसल, ये स्कूल काफी वीरान जगह में था इसलिए इसे जल्द ही बंद कर दिया गया। लेकिन इसके मालिक ने आशिक हुसैन को इसकी चौकीदारी करने के लिए रखा था। इसलिए परिवार के साथ वह यहीं रहने लगा। 13 अप्रैल 2022 की अल सुबह 3 बजे घर के सभी बच्चे आराम से सोच रहे थे। तभी आशिक की बड़ी बेटी की अचानक से नींद खुली। दरअसल, उसने किसी के चीखने की आवाज सुनी थी। इसी से उसकी नींद टूट गई और वह उठ गई। वह उस कमरे की ओर जाने लगी जहां से उसे चीखने की आवाज आ रही थी। वह कमरा था उसके पिता आशिक और मां नरगिस का।

उसके माता-पिता किसी बात को लेकर आपस में लड़ रहे थे। तभी अचानक से उसकी मां की आवाज दबी हुई सी आने लगी। बेटी घबराकर दीवार के पास बने एक छेद से अंदर देखने लगी तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसकी मां जमीन पर पड़ी हुई है और उसके पिता ने उसकी मां का चेहरा तकिए से दबा रखा है। उसकी मां खुद को बचाने के लिए चीख रही थी। लेकिन उस वीरान स्कूल के आस-पास कोई भी ऐसा शख्स नहीं था जो उसकी मां की चीख सुन सके। तभी उसकी मां की चीख बंद हो गई। दरअसल, आशिक ने उसे मार डाला था।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

यह दृश्य देखकर आशिक की बेटी डर गई। लेकिन उसे कहां पता था कि उसकी मां की लाश के साथ क्या कुछ होने वाला था। वह डर के मारे वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। 3 घंटे बाद उसे होश आया तो उसे दोबारा से वह दृश्य आंखों के सामने दिखने लगा। लेकिन उसे तब लगा कि शायद उसने कोई सपना देखा होगा। लेकिन कुछ ही सेकंड के बाद वह समझ गई कि यह कोई सपना नहीं है। उसके पिता ने उसकी ही आंखों के सामने उसकी मां को मार डाला था। तभी वह वहां बेहोश होकर गिर पड़ी थी।

वह दौड़कर उस कमरे में गई जहां उसके भाई-बहन सो रहे थे। उसने सभी को बताया कि पिता ने उनकी मां को मार डाला है। सभी बच्चे फौरन वहां से निकलकर बाहर आ गए। तभी उनकी नजर स्कूल के सामने बनी कैंटीन पर पड़ी। बड़ी बेटी ने बाकी बच्चों को वहीं रहने के लिए कहा और खुद उस कैंटीन की तरफ देखने गई। उसे लग रहा था जैसे वहां अंदर कुछ को हो रहा है। जैसे ही उसने अंदर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि बड़ी सी भट्ठी जल रही है। उस पर एक कड़ाही रखी हुई है जिसमें कुछ पक रहा था। उसी के पास में उसके पिता खड़े हैं जो कि खून से लथपथ हालत में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

तभी उसकी नजर पिता के पास रखी एक कटी हुई इंसानी टांग पर पड़ी। वह कुछ भी बोल नहीं पाई। तभी उसके पिता ने उसे देख लिया। यह सब देखते ही लड़की वहां से भाग खड़ी हुई। अब सुबह भी हो गई थी। तो जैसे ही लड़की को कुछ लोग दिखाई दिए, उसने पूरी बात उन्हें बताई। उन लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उनके भी उस मंजर को देखते ही होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार