पत्नी के प्यार की सनक! अभी नहीं जाएगी बेटी.. सुनकर भड़का दामाद, सास की हत्या कर प्लास्टिक की बोरी में भरी लाश, डंपिंग यार्ड में फेंका

खबर शेयर करें -

राजस्थान के उदयपुर जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के 3 महीने बाद एक युवक ने अपनी सास की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं मर्डर के बाद युवक ने शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर डंपिंग यार्ड में फेंक दिया।

नाबालिग बेटी की तीन महीने पहले की थी शादी
गीता नाम की महिला गीता करीब 15 सालों से उदयपुर के मीरा नगर में दो नाबालिग बेटियों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। उसने बेटी सिमरन की शादी उसने 12 मई को ईश्वर नाम के युवक से कर दी। हालांकि नाबालिग सिमरन दसवीं क्लास में पढ़ रही है इसलिए शादी के बाद भी वह मायके में ही रह रही थी। गीता बल्ब बनाने की फैक्ट्री में काम करती थी। गीता का दामाद ईश्वर उदयपुर में ही एक माइंस में काम करता है।

यह भी पढ़ें 👉  जिसके लिए पति को छोड़ा… उसी ने बीच राह में छोड़ा, अब कहां जाऊं साहब?” पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंची महिला

पत्नी की विदाई करने से मना करने पर पति का पारा चढ़ा
आरोपी ईश्वर 6 अगस्त को अपने ससुराल गया था। उसने अपनी सास से पत्नी सिमरन को साथ ले जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। गीता ने कहा कि बेटी पढ़ रही है इसलिए अभी विदाई नहीं कर सकती। कई बार कहने पर भी जब सास बेटी को ईश्वर के साथ भेजने के लिए राजी नहीं हुई तो उसने कहा कि वह सिमरन को दूसरे स्कूल में पढ़ाएगा। यह कहकर वह स्कूल दिखाने सास को लेकर निकला और रास्ते में गला घोंटकर मार डाला।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

प्लास्टिक के कट्टे में शव भर कर डंपिंड यार्ड में डाला
आरोपी ईश्वर ने सास के शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर गांव के पास ही बने डंपिंग यार्ड में फेंक दिया। गीता काफी देर पता नहीं चलने पर बेटियों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। बेटियों ने बताया कि न मां और ईश्वर दोनों का फोन बंद है। इसके बपाद पुलिस ने जांच शुरू की और ईश्वर को तलाश कर पकड़ा तो मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार