प्रेमजाल में फंसाकर युवती ने मैकेनिक से हड़पे छह लाख, दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

खबर शेयर करें -

प्रेमजाल में फंसाकर एक युवती ने मैकेनिक से छह लाख रुपये हड़प लिए। महंगा मोबाइल, सोने की चेन व अंगूठी भी ली। अब कुछ दिन पहले मैकेनिक को पता चला कि युवती के एक युवक से संबंध हैं।

विरोध पर युवती ने मैकेनिक को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामले में शनिवार को पीड़ित ने मोदीनगर थाने में शिकायत की है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी का युवक कार मैकेनिक हैं। कादराबाद में उसकी वर्कशॉप है। कुछ दिन पहले उसकी एक युवक से मुलाकात हुई। वह उनके यहां कार सही कराने आने लगा। कुछ दिन पहले उस युवक के साथ एक युवती भी आई।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

युवती ने मैकेनिक को अपना मोबाइल नंबर दिया। कुछ दिन बाद दोनों में बातें होने लगी। आरोप है कि युवती ने मैकेनिक को प्रेम जाल में फंसा लिया। वह शादी करने का झांसा देकर पिछले चार महीने से मैकेनिक से रुपये व महंगे गिफ्ट हड़पने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिसके लिए पति को छोड़ा… उसी ने बीच राह में छोड़ा, अब कहां जाऊं साहब?” पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंची महिला

मैकेनिक को यकीन था कि युवती उससे शादी करेगी। लेकिन युवती का इरादा कुछ और था। अब मैकेनिक को पता चला कि युवती और उक्त युवक के संबंध है। दोनों ने मिली जुली साजिश के तहत मैकेनिक को ठगा। मैकेनिक ने इसका विरोध किया को युवती ने दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

कहा कि यदि रुपये मांगे तो पूरे परिवार को जेल भिजवा देगी। परेशान मैकेनिक ने अपने घर सारी बात बताई। अपने स्वजन के साथ शनिवार को मोदीनगर थाने पहुंचे और शिकायत दी। मामले में एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। यदि भूमिका सामने आती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार