चोरो को पड़ गए मोर ! लोगों को चूना लगाने वाले साइबर ठग को जब होमगार्ड ने ही लगा दिया लाखो का चूना!

खबर शेयर करें -

 होमगार्ड जवान की सूझबूझ से बच गए लाखों रुपये

राजू अनेजा, हल्द्वानी। हल्द्वानी के हल्दू पोखरा क्षेत्र में एक होमगार्ड जवान की चतुराई ने साइबर ठगों की पूरी योजना पर पानी फेर दिया। मामला उस वक्त दिलचस्प मोड़ ले गया, जब ठगों ने किसी और के नाम पर जवान के बैंक खाते में 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जवान ने होशियारी दिखाते हुए रकम तुरंत निकाल ली, जिससे साइबर ठगों के हाथ खाली रह गए।

जानकारी के अनुसार, होमगार्ड सुरेंद्र सिंह के बैंक खाते से साइबर ठगों ने करीब 2.45 लाख रुपये का फर्जी लोन ले लिया था। इसके बाद खाते में अचानक 8.01 लाख रुपये जमा हुए, तो सुरेंद्र सिंह को कुछ गड़बड़ी का आभास हुआ। उन्होंने बिना देर किए पूरी राशि बैंक से निकाल ली और तुरंत साइबर हेल्पलाइन व बैंक को शिकायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वे कभी भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन नहीं करते थे, लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते की जानकारी का दुरुपयोग कर यह धोखाधड़ी की।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

साइबर थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में लोगों को अपने बैंक अकाउंट, ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारियां किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।

साइबर विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि आजकल फर्जी लोन ऐप्स और ऑनलाइन फिशिंग के माध्यम से ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को चाहिए कि वे अपने बैंक खातों की समय-समय पर जांच करें और किसी भी संदिग्ध लेनदेन की सूचना तुरंत बैंक या पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती

सच कहा जाए तो इस बार चोरों को चकमा देकर होमगार्ड जवान सुरेंद्र सिंह ने न सिर्फ अपना नुकसान बचाया, बल्कि साइबर ठगों को भी सबक सिखा दिया।

Ad