मछलियों के बंटवारे को लेकर तीन दोस्तों ने ही पानी में डुबोकर मार डाला

खबर शेयर करें -

सागर जिले में बीते दिनों नाले किनारे मिली लाश का गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। देवरी के ग्राम हथखोय निवासी युवक चुरामन सेन की हत्या महज मछली बंटवारे को लेकर पड़ोसी तीन दोस्तों ने मंसूर बावरी तालाब के पानी में डुबोकर कर दी थी।

थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि 24 अगस्त को हथखोय निवासी युवक चुरामन सेन 26 साल घर से कहीं चला गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना देवरी में परिजनों ने की थी। 29 अगस्त को मंसूर बावरी नाले के पास बने एक कुएं में रस्सी और बिजली के तारों से बंधी हुई सड़ी-गली हालत में लाश देखी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी। पता चला कि मृत्यु के पूर्व चुरामन पड़ोसी कमलेश सेन, रोहन लोधी, लक्ष्मण सिंह के साथ देखा गया था। तीनों से पूछताछ की गई। थोड़ी सख्ती में ही तीन आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी समारोह में हुए विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

उन्होंने पुलिस को बताया कि चुरामन और तीनों आरोपी मछली पकड़ने गए थे। जहां मछली बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। चुरामन लगातार गालियां दे रहा था, इससे तीनों ने उसे तालाब के पानी में डुबोकर मार डाला। रस्सी और बिजली के तारों से बांधकर रात्रि में पास के लिए कुएं में लाश को फेंक कर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी में नेग की राशि पर मची 'महाभारत', रणभूमि बन गया पूरा गांव, एक-दूसरे पर टूट पड़े लोग और जमकर चले लाठी-भाटा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़; पुलिस ने संचालक समेत 3 को दबोचा, 4 महिलाएं रेस्क्यू

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें