30 लाख रुपए से भरा ATM उखाड़ ले गए चोर, तकनीक ऐसी अपनाई पुलिस देखकर हैरान
राजस्थान के अजमेर में चोरों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए तीस लाख से भरा ATM ही उठा लिया। अरांई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम चोर चुरा ले गए। बदमाशों ने कैंपर जीप के जरिए एटीएम को उखाड़ा और लेकर फरार हो गए। घटना अरांई थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौराहे की है। सूचना मिलते ही औराई थाना प्रभारी गुमान सिंह थाने के बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आधी रात दिया घटना को अंजाम
मिली जानकारी ने अनुसार चोरों ने पहले एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया और एटीएम की लाइट बंद कर दी। बाद में कैंपर गाड़ी के जरिए बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ा और लेकर के फरार हो गए। घटना रात 2:43 मिनट पर कुछ बदमाशों के द्वारा एटीएम चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

एटीएम में थे तीस लाख रुपए
बैंक के अधिकारियों के अनुसार एटीएम में 30 लाख रुपए करीब कैश मौजूद था। अरांई थाना प्रभारी गुमान सिंह ने बताया कि एटीएम चोरी की वारदात थाना क्षेत्र में हुई है। घटनास्थल का जायजा लिया गया है। बैंक अधिकारियों से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

