खिड़की या दीवार पर फिट करने का झंझट खत्म! कहीं भी उठाकर ले जाएं ये सस्ता पोर्टेबल AC, दूर भागेगी गर्मी

खबर शेयर करें -

भीषण गर्मी का दौर बस शुरू होने वाला है और हर दिन सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। समूचे उत्तर भारत में हीटवेव की चेतावनी है और लोगों से अधिकतर समय तक घरों में रहने को कहा गया है।

गर्मी का मौसम आते ही लोग कूलर, पंखे और AC खरीदना शुरू कर देते हैं ताकि गर्मी से राहत पाई जा सके। लेकिन बहुत सारे लोगों के पास घर या ऑफिस में एयर कंडीशनर को फिट करने के लिए खिड़की नहीं होती। ऐसे में आपके काम आएगा पोर्टेबल एसी मॉडल। जी हां, इलेक्ट्रॉनिक कंपनी BlueStar Portable AC एक किफायती ऑप्शन है जिसे आप कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

सबसे खास बात है कि ब्लूस्टार का यह पोर्टेबल एसी बिजली की खपत भी कम करता है। बाजार में बहुत सारे ऐसे एसी हैं जो अलग-अलग प्राइस कैटिगिरी में आते हैं। आज हम आपको बताएंगे ब्लूस्टार पोर्टेबल एसी की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…

Blue Star Portable AC Price

ब्लू स्टार के इस एसी को ऐमजॉन इंडिया पर 32,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस पोर्टेबल एसी को बैंक कार्ड के साथ लेने पर 2500 रुपये तक डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके अलावा ऐमजॉन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ एसी लेने पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। आप चाहें तो एसी को 5,498 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी 6 महीने के लिए ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

Blue Star Portable AC Features

ब्लू स्टार पोर्टेबल एसी के साथ एक पाइप मिलता है जिसे आप आसानी से घर की किसी भी खिड़की में लगा सकते हैं ताकि आपको बेहतर ठंडक मिल सके और कंप्रेशर पर असर ना पड़े।

ब्लू स्टार का यह एसी 1 टन क्षमता के साथ आता है और 110 स्क्वायर फीट तक साइज़ वाले कमरे के लिए पर्याप्त है। कंपनी का दावा है कि 50 डिग्री तापमान में भी यह एसी तेज ठंडक ऑफर करता है। सबसे खास बात है कि ब्लूस्टार की तरफ से इस एसी के इनवर्टर कंप्रेसर पर 10 साल, PCB पर 5 साल और प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी ऑफर की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

ब्लू स्टार का यह एसी कॉपर कंडेन्सर कॉइल के साथ आता है जो बेहतर कूलिंग ऑफर करने के साथ लो मेंटेनेंस डिमांड करता है। इस पोर्टेबल एसी में Comfort Sleep, Auto Restart, Turbo cooling, Special PCB Metal Enclosure जैसे मोड मिलते हैं। यह एसी R32 रेफ्रिजरेंट गैस के साथ आता है जो पर्यावरण के लिहाज से ठीक है। इस पोर्टेबल एसी का डाइमेंशन 46.7 x 39.7 x 76.5 cm और वजन करीब 37 किलोग्राम है।